उत्तराखण्डनैनीतालराजनीति

भाजपा के काठगोदाम के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, कहा सर्वश्रेष्ठ मंडल बनाने का प्रयास करेंगे

हल्द्वानी। भाजपा के काठगोदाम के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यह कार्यक्रम गोल्ज्यू बैंक्वेट हॉल काठगोदाम में आयोजित किया गया।

Ad

भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने प्रदेश और जिला नेतृत्व का आभार प्रकट किया। कहा कि पिछले 17 वर्षों से वो भाजपा कार्यकर्ता हैं। हमेशा पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करते रहे हैं। आगे भी काठगोदाम मंडल को उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ मंडल बनाने का प्रयास करेंगे, उन्होंने कहा कि आज जनता का भाजपा के प्रति रुझान  तेजी से बढ़ा है। भाजपा परिवार को और मजबूत करने का प्रयास होगा।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद बर्द्धन ने मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया, कहा वित्तीय संसाधनों को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पूर्व मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी , प्रदेश मीडिया प्रभारी चन्दन बिष्ट, हरीश पांडे, भुवन जोशी, किशोर जोशी, मुन्नी बिष्ट, विक्रम अधिकारी, अंशुल पांडे, अंजू जोशी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉