Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

होली पर्व को लेकर परिवहन निगम ने की विशेष तैयारी: कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए मिलेगी प्रोत्साहन राशि, 27 फरवरी से 9 मार्च तक प्रभावी रहेगी योजना

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- होली के त्यौहार पर यात्रियों को समय पर बस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए परिवहन निगम ने विशेष तैयारी की है। इस दौरान अतिरिक्त संचालन सुनिश्चित करने के साथ ही कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार यह योजना 27 फरवरी से 9 मार्च तक, यानी 11 दिनों के लिए प्रभावी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

10 दिन लगातार ड्यूटी पर 1250 रुपये

ADVERTISEMENTS Ad

निर्धारित अवधि में लगातार 10 दिन तक ड्यूटी करने वाले ड्राइवर और कंडक्टर को मार्ग के अनुसार औसत संचालन पूरा करने पर 1250 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  यमुनोत्री घाटी में तेज भूकंप के झटकों से दहशत का माहौल, तीव्रता रिक्टल स्केल पर 4.2 मापी गई, जान- माल के नुकसान की सूचना नहीं

केवल मैदानी मार्गः औसत 242 किमी प्रतिदिन मिश्रित मैदानी-पर्वतीय) मार्गः औसत 200 किमी प्रतिदिन केवल पर्वतीय मार्गः औसत 180 किमी प्रतिदिन
11 दिन बिना अवकाश ड्यूटी पर 1500 रुपये

जो कर्मचारी बिना एक भी अवकाश लिए पूरे 11 दिन कार्य करेंगे, उन्हें अधिक दूरी संचालन पर 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

■ केवल मैदानी मार्गः न्यूनतम 2662 किमी
■ मिश्रित मार्गः न्यूनतम 2200 किमी
■ केवल पर्वतीय मार्गः न्यूनतम 1980 किमी

होली के दिन विशेष बोनस

होली के दिन कार्यशाला से बस लेकर मार्ग पर जाने वाले ड्राइवर और कंडक्टर को अतिरिक्त 300 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा, जिनका लोड फैक्टर 90 प्रतिशत से अधिक रहेगा, उन्हें 500 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रोत्साहन

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में पहल, प्रत्येक रविवार शाम 6:00 बजे से 6:30 तक दूरदर्शन उत्तराखंड पर प्रसारित किए जाएंगे शैक्षिक व्याख्यान

डिपो कार्यशाला के तकनीकी कर्मी, डीजल लिपिक, समयपाल, बैग इन-आउट लिपिक, चेकिंग लिपिक, कैशियर, स्टोर कीपर, बुकिंग क्लर्क, एमएसटी व पास बनाने वाले कर्मचारी और आउटसोर्स कार्मिकों को एक अवकाश लेकर 10 दिन कार्य करने पर 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यदि इस 11 दिन की अवधि में किसी का अवकाश आता है, तो वह योजना समाप्ति के बाद दिया जाएगा।

यात्रियों को मिलेगी राहत

त्योहार पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए यह राहत भरी खबर है। निगम का उद्देश्य है कि होली पर घर जाने वाले यात्रियों को बसों की कमी का सामना न करना पड़े। अतिरिक्त संचालन और कर्मचारियों को प्रोत्साहन से पर्व के दौरान परिवहन व्यवस्था सुचारू रखने की तैयारी की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉