Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का मामला: उधमपुर के एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले दिन ही कॉलेज छोड़ा, प्रबंधन ने की मामले की जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आ रहा है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, छात्र ने पांच अक्तूबर को राजकीय नर्सिंग कॉलेज में दाखिला लिया था। छात्र की ओर से दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, दाखिले के दिन ही कुछ सीनियर छात्रों ने उसे अपने कमरे में बुलाया था। आरोप है कि वहां उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और गाली-गलौज भी की गई। इसके अलावा सीनियर छात्रों को ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का दबाव बनाया गया।

छात्र का आरोप है कि इस घटना से वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। इसके बाद उसने अगले ही दिन कॉलेज प्रबंधन को शिकायती पत्र सौंपकर अपना दाखिला रद्द करने की मांग की और वापस अपने घर लौट गया। घटना के सामने आने के बाद कॉलेज में रैगिंग को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण
Ad

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शबिस्ता नाज ने बताया कि छात्र की ओर से दिया गया शिकायत पत्र प्राप्त हो गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉