Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ढोलीगाँव में लगाया श्रम विभाग का बहुउद्देशीय शिविर, 2 दर्जन पंजीकृत श्रमिकों को वितरित की सामग्री

धारी:-  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ओखलकांडा ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्र ढोलीगाँव में 2 दर्जन गाँव के मध्य में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की पहल पर श्रम विभाग द्वारा बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के गांवों के उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत हजारों श्रमिकों को खाद्य सामग्री सहित विभिन्न उपयोगी सामग्री वितरित की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि पहाड़पानी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ लेने और अपनी सामग्री प्राप्त करने के लिए हजारों रुपये खर्च कर हल्द्वानी जाना पड़ता था। कई बार इतनी परेशानी उठाने के बावजूद भी उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ता था। ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए पहाड़पानी में श्रम विभाग का शिविर आयोजित कर श्रमिकों को उनके गांव के नजदीक ही सामग्री उपलब्ध कराई गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मौसम ने ली करवट, ऊंची चोटियों पर पड़ी बर्फ, मैदानी क्षेत्रों में भी बढ़ेगा ठंड का असर
Ad

मंत्री कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिकों के कल्याण एवं उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कर्मकार कल्याण बोर्ड एवं श्रम विभाग के माध्यम से श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति, श्रमिक परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु आर्थिक सहायता, प्रसूति महिलाओं को आर्थिक सहायता तथा श्रमिक की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के कार्यक्रमों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई, मुख्य विकास अधिकारी ने जारी किए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉