Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

राज्य मंत्री भावना मेहरा ने किया दूरस्थ क्षेत्रों का भ्रमण, महिलाओं की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को फोन कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

भीमताल:-  उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भावना मेहरा ने ओखलकांडा ब्लॉक के दूरस्थ काला आगर और क्वैराला क्षेत्र का भ्रमण कर महिलाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की समस्याएं सुनने के साथ ही क्षेत्र की मूलभूत जरूरतों की जानकारी ली और समस्याओं के ग्रह समाधान के लिए मौके से ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

भ्रमण के दौरान महिलाओं ने पेयजल सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं को राज्यमंत्री के सामने रखा। भावना मेहरा ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई करने को कहा। वहीं, ग्रामीणों ने क्षेत्र में अधूरी पड़ी सड़क का मुद्दा भी उठाया। इस पर राज्यमंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली और सड़क निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए लोक निर्माण विभाग के सचिव से वार्ता करने की बात कही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे खटीमा, चाय की टपरी पर पहुंच कर खुद ही चाय बनाकर मौजूद लोगों को पिलाई, सुनी समस्याएं, स्थानीय लोगों ने की सराहना
Ad

भावना मेहरा ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना और विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार, पांच पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना, अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हो सकती है बर्फबारी
Ad

इस दौरान महिलाओं ने कहा कि एक महिला होने के नाते भावना मेहरा उनकी भावनाओं और परेशानियों को बेहतर ढंग से समझ सकती हैं। राज्यमंत्री को अपने बीच पाकर महिलाओं ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉