Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे खटीमा, चाय की टपरी पर पहुंच कर खुद ही चाय बनाकर मौजूद लोगों को पिलाई, सुनी समस्याएं, स्थानीय लोगों ने की सराहना

खटीमा:- सीएम पुष्कर सिंह धामी का सोमवार सुबह खटीमा के झन्कईया में एक अलग हीअंदाज देखने को मिला। छठ पूजा के कार्यक्रमों  के बीच मुख्यमंत्री अचानक शंकर राय की चाय की टपरी पर पहुंच गए। यहां उन्होंने न केवल अपने हाथों से चाय बनाई, बल्कि खुद चाय की चुस्की लेने के साथ ही वहां मौजूद लोगों को भी अपने हाथों से चाय पिलाई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत, कार चालक मौके से फरार
Ad

मुख्यमंत्री को अचानक चाय की टपरी पर इस अंदाज में देखकर स्थानीय लोग उत्साहित नजर आए। चाय बनाते और लोगों को परोसते मुख्यमंत्री ने दुकानदारों, युवाओं और स्थानीय लोगों से खुलकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने लोगों का हाल-चाल जाना, उनकी समस्याएं सुनीं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी फीडबैक लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री का यह सहज और मिलनसार अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। आम लोगों के बीच बिना किसी औपचारिकता के बैठकर चाय पीने और संवाद करने के उनके इस अंदाज की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एक्सीलेंट शॉर्ट हैंड क्लासेस में धूमधाम से मनाया बाल दिवस, बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉