Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सड़क हादसा: कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत, कार चालक मौके से फरार

ADVERTISEMENTS Ad

कालाढूंगी:-  बेलपड़ाव में शुक्रवार रात कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर रामनगर अस्पताल भिजवाया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 9:31 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि आईआरबी बेलपड़ाव से कुछ पहले कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई है। सूचना मिलते ही चौकी और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। डियर डोना रिजॉर्ट से करीब 100 मीटर पहले सड़क किनारे कार संख्या UK 06 TC 6264 और डिस्कवर बाइक संख्या UKO4H 5498 क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी मिलीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की शुरू
Ad

हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार दोनों युवकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कोटाबाग के धामड़देव निवासी गौरव बजवाल पुत्र पुष्कर बजवाल और गिनती गांव निवासी दर्शन सिंह के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नवनियुक्त नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने संभाला कार्यभार, कहा बुनियादी समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान
Ad

पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों शवों को सीएचसी रामनगर पहुंचाया। वहीं, दुर्घटना के बाद कार चालक मौके पर नहीं मिला। उसके फरार होने से हादसे को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

चौकी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी ने बताया कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है। साथ ही हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉