उत्तराखण्डदेहरादून
सड़क हादसा: ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

ADVERTISEMENTS
विकास नगर। शनिवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आज सुबह चकराता से जुड़े लोखंडी-बुधेर मार्ग पर एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर 700 मीटर नीचे खाई में गिरने से उसमें सवार दो स्थानीय युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
ADVERTISEMENTS
इसके अलावा दो युवक गंभीर रूप से घायल लोग हो गए जिन्हें उपचार के लिए राजकीय अस्पताल चकराता में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान प्रकाश (32) गुड्डू (33) दोनों निवासी ग्राम लेबरा-लोहारी तहसील चकराता के रूप में हुई है।
ADVERTISEMENTS
अन्य दो हादसे में गंभीर घायल गजेंद्र व सुमित उर्फ शेरू दोनों युवक भी इसी गांव के रहने वाले हैं। नायब तहसीलदार मनोहर लाल अंजवाल ने बताया घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चकराता से हायर सेंटर विकासनगर व देहरादून के लिए रेफर किया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS












