Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में फिर मौसम बदलने की संभावना, देहरादून समेत चार जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने की संभावना है। देहरादून समेत चार जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं 70 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज  हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में कल शुक्रवार भी मौसम खराब रहने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखा जाएगा। यही वजह है कि प्रदेश के पर्वतीय व मैदानी जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो चार मई तक प्रदेशभर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे तापमान में कमी आने से गर्मी से राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉