Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल में 22 से लेकर 26 दिसंबर तक विंटर कार्निवल 2025 का आयोजन, पर्यटन, होटल व्यवसाय, हस्तशिल्प को मिलेगा बढ़ावा

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- जनपद में शीतकालीन पर्यटन को नई पहचान देने और स्थानीय संस्कृति, लोक कला, हस्तशिल्प व आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने के उद्देश्य से 22 दिसंबर से 26 दिसंबर 2025 तक ‘विंटर कार्निवाल-2025’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने बताया कि विंटर कार्निवाल के दौरान नगर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर सांस्कृतिक, पर्यटन और मनोरंजन से जुड़े रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस महोत्सव में सांस्कृतिक झांकियां, लोकनृत्य व लोकगीत, बैंड शो, बोट रेस, दीप प्रज्वलन, फूड फेस्टिवल, टांकी बैंड, ऐपन प्रतियोगिता, विंटर लाइन, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, एस्ट्रो टूरिज्म, आर्टिफिशियल रॉक क्लाइंबिंग, नुक्कड़ नाटक तथा लाइट एंड साउंड शो जैसे कई आकर्षक कार्यक्रम शामिल होंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

प्रशासन के अनुसार, कार्निवाल के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों, स्थानीय संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। इस आयोजन से स्थानीय कलाकारों को मंच मिलेगा, वहीं पर्यटन, होटल व्यवसाय, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

प्रशासन ने देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और सभी  से अपील की है कि वे विंटर कार्निवाल-2025 में भाग लेकर नैनीताल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लें। यह आयोजन पर्यटन को गति देगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती भी प्रदान करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉