Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

अनियंत्रित बुलेट ने राजस्व विभाग के कर्मचारी को टक्कर मारी, इलाज के दौरान मौत, हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी । स्टेडियम तिराहे पर अनियंत्रित बुलेट ने 58 वर्षीय राजस्व विभाग के कर्मचारी वीरेंद्र पांडे को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद बुलेट सवार फरार हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

मृतक वीरेंद्र पांडे कुमाऊं कमिशनर दीपक रावत के कार्यालय में तैनात थे, और देर रात बाजार से घर लौट रहे थे। इस दौरान बुलेट सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पांडे सड़क पर गिर गए। उन्हें तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की बढ़ाई चिंता, 49 मरीजों की पुष्टि, राजधानी देहरादून में सबसे अधिक 34 मामले
Ad

हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बुलेट सवार व्यक्ति अत्यधिक तेज गति से आ रहा था और उसने पांडे को जोरदार टक्कर मारी। इस दर्दनाक हादसे ने हल्द्वानी में सड़कों पर तेज रफ्तार से हो रहे हादसों की गंभीरता को और उजागर किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की कार्यवाही: रामनगर और कालाढूंगी के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, नमूनों का संग्रहण कर भेजे उधमसिंहनगर प्रयोगशाला
Ad

कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और बुलेट सवार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है , और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने फरार बुलेट चालक को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉