Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार की इन कोशिशों के बीच हल्द्वानी के बच्चीनगर की प्रीति सैनी अपने हुनर और मेहनत से आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रीति सैनी स्वयं सहायता समूह से जुड़कर हस्तनिर्मित उत्पाद तैयार कर रही हैं। इन दिनों दीपावली के त्योहार को देखते हुए वह ऊन से सुंदर और आकर्षक हाथों से बनी मालाएं तैयार कर रही हैं। त्योहारों के सीजन में इन मालाओं की अच्छी मांग रहती है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी का अवसर मिलता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने विभिन्न मामलों में की जनसुनवाई, टुकटुक की अवैध रूप से बिक्री और बिना पंजीकरण दौड़ रहे वाहनों को लेकर सख्ती, परिवहन विभाग को दिए कार्रवाई के निर्देश
Ad

प्रीति का हुनर केवल ऊन की मालाएं बनाने तक सीमित नहीं है। वह अपने घर में उगाए गए गेंदे के फूलों से भी आकर्षक मालाएं तैयार करती हैं। नवरात्रि, दीपावली और अन्य धार्मिक एवं मांगलिक अवसरों पर इन फूलों की मालाओं की अच्छी मांग रहती है। इस तरह वह घर में उपलब्ध संसाधनों और अपनी रचनात्मकता का उपयोग कर आमदनी के नए अवसर तैयार कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रीति का यह प्रयास दिखाता है कि यदि महिलाओं को अपने हुनर पर भरोसा हो और वे छोटे स्तर से शुरुआत करें, तो घर बैठे भी स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत बना जा सकता है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं न केवल अपनी आजीविका बढ़ा रही हैं, बल्कि स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक कौशल को भी नई पहचान दे रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी वीजा पर नौकरी के नाम पर युवक को भेजा दुबई, बकाया रकम मांगने पर एजेंट ने दी जान से मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को मजबूती देने में प्रीति सैनी जैसी महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनकी मेहनत और लगन प्रदेश की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉