Medical
उत्तराखण्डबागेश्वर

जिलाधिकारी ने खनन निरोधक दल की बैठक ली, उच्च न्यायालय के आदेशों का अनुपालन करने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने वन, पुलिस व राजस्व अधिकारियों की बैठक लेते हुए अवैध खनन को लेकर  माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मंगलवार देर शाम अवैध खनन निरोधक दल की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने जिले एवं तहसील स्तर पर गठित निरोधक दल को सक्रियता व तत्परता से कार्य करने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिले एवं तहसील स्तर पर  खनन क्षेत्रो में कड़ी निगरानी रखने के साथ ही अवैध अतिक्रमण आदि को लेकर सम्बंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को अदालत ने सुनाई 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया
Ad

जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन को लेकर निरोधक दल नियमित खनन क्षेत्र में जाकर स्थलीय निरीक्षण कर सक्रिय रहेंगे। तथा अवैध खनन या अतिक्रमण को लेकर जो भी शिकायतें प्राप्त होती है तो उस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों के दृष्टिगत हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान, खाद्य पदार्थों के लिये नमूने
Ad

बैठक में पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया, अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, उप जिलाधिकारी मोनिका, अनुराग आर्या, जितेंद्र वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी, जिला खनन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉