Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

चेकिंग के दौरान चालान काटने की बजाय पुलिस पर रुपए लेकर छोड़ने के मामले पर विभाग में हड़कंप, आरोप सही पाए जाने पर एसआई और एएसआई निलंबित

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर:-  यातायात के नियमों को उल्लंघन करने को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान चालान करने के बजाय कथित तौर पर रुपये लेकर उन्हें छोड़ने का मामला सामने आया है, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल रोड पर बिना हेलमेट बाइक सवार युवकों को रोकने के बाद चालान करने के बजाय कथित रूप से रुपये लेने के आरोप की जांच में मामला सही पाया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी अजय गणपति ने एसआई राम सिंह और एएसआई बलवंत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला बुधवार को शहर में चलाए जा रहे यातायात चेकिंग अभियान के दौरान का है। शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यातायात पुलिस के साथ अन्य पुलिसकर्मियों की भी विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान नैनीताल रोड पर एसआई राम सिंह और एएसआई बलवंत सिंह ने बिना हेलमेट बाइक चलाकर जा रहे कुछ युवकों को रोक लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय, जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर चलाया जा रहा सख्त अभियान
Ad

बताया जा रहा है कि नियमों के उल्लंघन पर दोनों पुलिसकर्मियों ने बाइक सवारों से बातचीत की। सामान्य तौर पर बिना हेलमेट पकड़े जाने पर चालान की कार्रवाई की जानी थी, लेकिन आरोप है कि युवकों का चालान करने के बजाय उन्हें छोड़ दिया। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक ने पुलिस के बुलेट वाहन की डिग्गी में कुछ रुपये रख दिए।

घटनाक्रम के अनुसार बाइक सवार युवकों और पुलिसकर्मियों के बीच बातचीत के बाद युवक ने पुलिस के बुलेट वाहन की डिग्गी में रुपये रखे। इसके बाद एसआई राम सिंह वहां पहुंचे और बुलेट लेकर चले गए। मौके पर हुई इस पूरी गतिविधि की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची तो मामले को गंभीरता से लिया गया और जांच के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल से ढूगशील मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए 72 लाख 36 हजार स्वीकृत, जल्द शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य

जांच के दौरान यातायात निरीक्षक ने प्रकरण से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की। जांच पूरी होने के बाद एसआई राम सिंह और एएसआई बलवंत सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट तैयार कर एसएसपी अजय गणपति को भेजी गई। जांच रिपोर्ट में दोनों पुलिसकर्मियों पर लगे आरोप सही पाए गए।

एसएसपी ने एसआई समेत दो को किया निलंबित

यातायात निरीक्षक की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय गणपति ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। विभागीय स्तर पर इस कार्रवाई को ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता और भ्रष्ट आचरण के प्रति सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है।

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया कि प्रकरण में एसआई राम सिंह और एएसआई बलवंत सिंह के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है। पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान नियमों का पालन करने और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉