Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पंजाबी जनकल्याण समिति ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 83 लोगों ने किया रक्तदान, संस्था ने ब्लड डोनेट करने वालों को किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। पंजाबी जनकल्याण समिति ने बैसाखी पर्व के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें 83 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने रिबन काटकर किया। संस्था ने ब्लड डोनेट करने वालों को सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो देकर सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। इस मौके पर रक्तदान शिविर में  सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने भी रक्तदान किया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम में नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, दर्जा मंत्री रेनू अधिकारी, शंकर कोरंगा दिनेश आर्य, तरुण बंसल, आदि अतिथि रूप में उपस्थित रहे ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गर्भवती महिला की मौत, हादसे में दूसरी महिला घायल, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच की शुरू
Ad

कार्यक्रम संयोजक अवनीश राजपाल ने बताया कि ब्लड बैंकों में ब्लड की कमी एवं थैलेसीमिया मरीजों के लिए ब्लड की आवश्यकता को देखते हुए कैंप का आयोजन किया गया, जो क बेहद सफल रहा। कैंप में महिलाओं एवं युवाओं में अति उत्साह दिखा। चूंकि महिलाओं में अक्सर हीमोग्लोबिन कम होने के कारण वह रक्त नहीं दान कर पाती, परंतु इस कैंप में लगभग 30 महिलाओं ने  भी रक्तदान किया। संस्था संयुक्त सचिव उमंग वासुदेवा ने बताया कि सोबन सिंह जीना चिकित्सालय ब्लड बैंक को 40 यूनिट एवं स्वर्गीय बालकिशन देव की जोशी चैरिटेबल ब्लड बैंक को 43 यूनिट ब्लड एकत्रित करके दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दो आरोपियों को जिला बदर करने के दिये आदेश, दो के नोटिस निरस्त
Ad

कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक अवनीश राजपाल, सहसंयोजक शिखर आहूजा, रक्षित आहूजा, अध्यक्ष प्रदीप कक्कड़, महामंत्री मुकेश ढींगरा, उपाध्यक्ष संजीव आनंद, संयुक्त सचिव उमंग वासुदेवा, समन्वयक हरिमोहन अरोड़ा, संरक्षक सुभाष मोंगा, रमेश सडाना, प्रेम मदान, महेश आहूजा, दिनेश मानसेरा, दीपक वाही, राजीव बग्गा, ज्ञान स्वरूप ग्रोवर, रश्मि राजपाल, सीमा साहनी, रीना मानसेरा, पूजा बग्गा, आस्था गुम्बर, पूजा अरोरा, आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉