Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की भवाली इकाई का गठन, कंचन साह अध्यक्ष, अमित पांडे महामंत्री बने

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की भवाली इकाई का गठन किया गया है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता की संस्तुति पर जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे द्वारा भवाली नगर इकाई का गठन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने बताया कि एक वर्ष पूर्व भवाली नगर इकाई को अनिश्चित काल के लिए भंग कर दिया गया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामपाल गंगोला और जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण पटवाल को उक्त इकाई का प्रभार दिया गया था, आज भवाली के व्यापारियों के बैठक के बाद कंचन साह को अध्यक्ष और अमित पांडे को महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने दोनों नव मनोनीत अध्यक्ष व महामंत्री को बधाई देते हुए उनको निर्देशित किया गया है कि एक वर्ष के अंदर सदस्यता अभियान चलाकर चुनाव सम्पन्न कराये जाएं। उनके मनोनय पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष जगदीश बवाड़ी, धर्मेंद्र नेगी, भगवत बिष्ट भीमताल इकाई के अध्यक्ष पंकज जोशी, खैरना इकाई के अध्यक्ष अंकित साह, युवा कार्यकारी जिलाध्यक्ष पंकज उप्रेती युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल, महामंत्री शिवकपूर, महिला जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी, महामंत्री उर्वशी बोरा सहित जिले के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी। उक्त जिम्मेदारी मिलने के उपरांत नगर अध्यक्ष कंचन साह और महामंत्री अमित पांडे द्वारा जिला नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की गयी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉