Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नगर निगम सभागार में मेयर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक, 29 प्रस्ताव किये पास, बरसात से पहले नालियों को किया जाएगा साफ, जल भराव से मिलेगी निजात

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। नगर निगम की पहली बैठक मे आज मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि नगर क्षेत्र की सभी क्षतिग्रस्त सडकों को बरसात से पहले ठीक कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

नगर निगम सभागार में मेयर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक में पार्षदों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। निगम की बैठक में 29 प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में गर्मियों को देखते हुए मेयर गजराज ने कहा कि 15 अप्रैल से 15 मई तक शहर की सभी नालियों की सफाई की जाएगी। इसके लिए सभी अधिकारी कर्मचारी और स्वयं वह भी सभी नालियों का निरीक्षण करेंगे । बरसात शुरू होने से पहले से भी नालियों को साफ किया जाएगा जिससे जल भराव से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि 15 जून से बरसात शुरू हो जाती है। नालियां अगर साफ रहेंगी तो निश्चित रूप से शहर के कई इलाके जो जल भराव हो जाता हैं उससे लोगों को निजात मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि और भी कई अन्य समस्याएं हैं जिनके लिए अभी बजट की कमी है इसके लिए निगम की आय बढ़ाने के लिए प्रस्ताव पास किए जाएंगे। बैठक में मेयर गजराज बिष्ट ने सभी पार्षदों से नगर के विकास में सहयोग की अपील की। कहा कि लोगों की मांग पर पर्यावरण मित्रों को ड्रेस और आई कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर की क्षतिग्रस्त सड़कों को बरसात से पहले ठीक कर लिया जाएगा। नगर की स्ट्रीट लाइट और पोल की डिमांड प्रदेश सरकार से की जा रही है। इसके लिए हर पार्षद से प्रस्ताव मांगा गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, चीख पुकार से डरी अन्य छात्राएं, घटना के बाद भूत प्रेत की अफवाह, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल में छुट्टी
Ad

बैठक में नगरायुक्त ऋचा सिंह, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कांडपाल, उप नगर आयुक्त तुषार सैनी, समेत पार्षद गण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक, शहरों के मास्टर प्लान को विशेष महत्व, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉