Medical
उत्तराखण्ड

आपदा पीड़ितों के लिए बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने बढ़ाया हाथ, जरूरतमंद लोगों को दिए 50 मोबाइल फोन

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून : उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पहाड़ी जिलों में हालात इतने खराब हैं कि हजारों लोग अपने परिवारों से बिछड़ गए हैं और संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मुश्किल के समय में बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने आगे हाथ बढ़ाया है।
फरहान अख्तर ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में जरूरतमंद लोगों को उनके परिवारों से जोड़ने के उद्देश्य से 50 मोबाइल फोन दान किए हैं। यह फोन विशेष रूप से सबसे ज्यादा प्रभावित हर्षिल और धराली क्षेत्रों में पीड़ितों तक पहुंचाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नहरों के किनारे वृक्षारोपण करके दिया हरियाली को बढ़ाने का संदेश, सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त के अलावा कई अधिकारियों ने किया सहयोग
Ad

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान ने यह मदद गुरुग्राम स्थित गैर-लाभकारी संगठन ‘भारत डिजास्टर रिलीफ फाउंडेशन’ (बीडीआरएफ) के माध्यम से भेजी। संगठन के एक सदस्य द्वारा संपर्क किए जाने पर अभिनेता ने तुरंत लगभग 7,000 रुपये प्रति पीस कीमत वाले 50 फोन मुहैया करा दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

संचार व्यवस्था में मदद
हर्षिल क्षेत्र में तेलगाड़ नदी के उफान और लगातार बारिश के कारण कई गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। मोबाइल फोन की यह मदद वहां फंसे लोगों को अपने परिवारों से जोड़ने और राहत कार्यों को आसान बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण

मदद के इस नेक कदम के साथ-साथ फरहान अख्तर अपने फिल्मी करियर में भी व्यस्त हैं। वह जल्द ही ‘120 बहादुर’ नामक फिल्म में नजर आएंगे, जो 1962 के भारत-चीन युद्ध की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है। इसमें वे मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका निभा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉