Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने लिखा जिलाधिकारी को पत्र, कहा प्रशासन को करनी चाहिए गंभीरता से कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  शहर के वार्ड-52 स्थित जज फार्म क्षेत्र में घरों में नलों के माध्यम से दूषित एवं झागयुक्त पानी पहुंचने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। उन्होंने जिलाधिकारी नैनीताल को पत्र भेजकर मामले में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

सांसद अजय भट्ट ने अपने पत्र में कहा कि 4 अक्टूबर को प्रकाशित समाचार पत्रों के माध्यम से उन्हें जज फार्म क्षेत्र में घरों में नलों से गंदा एवं झागयुक्त पानी आने की जानकारी मिली। स्थानीय निवासियों के अनुसार क्षेत्र के कई घरों में पानी पीने योग्य नहीं है तथा उसमें गंदगी और झाग की शिकायत सामने आई है। पत्र में बताया गया कि क्षेत्र में गौला नदी और ट्यूबवेल दोनों की पाइपलाइनों के मौजूद होने के बावजूद समस्या बनी हुई है। इसके अलावा शीशमहल फिल्टर प्लांट में सिल्ट जमा होने से भी पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की बात सामने आई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत, क्षेत्रीय जनता ने जताया आभार
Ad

सांसद ने पत्र में ज्योलिकोट में गंदे पानी के कारण लोगों के बीमार होने की घटनाओं का भी उल्लेख करते हुए कहा कि दूषित पानी से जलजनित बीमारियों और महामारी फैलने की आशंका को देखते हुए प्रशासन को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad

अजय भट्ट ने जिलाधिकारी से जल संस्थान एवं संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र की पाइपलाइनों की जांच कराने, पानी के स्रोत और गुणवत्ता की जांच कराने तथा पेयजल व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश देने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें 👉  गर्दन के दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मालिश के दौरान मौत, झोलाछाप पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

उन्होंने यह भी कहा कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती, तब तक क्षेत्रवासियों को टैंकरों के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

अजय भट्ट ने जिलाधिकारी से जल संस्थान एवं संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र की पाइपलाइनों की जांच कराने, पानी के स्रोत और गुणवत्ता की जांच कराने तथा पेयजल व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश देने का आग्रह किया है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती, तब तक क्षेत्रवासियों को टैंकरों के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉