Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड: मौसम ने ली करवट, ऊंची चोटियों पर पड़ी बर्फ, मैदानी क्षेत्रों में भी बढ़ेगा ठंड का असर

देहरादून:-  प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश ने ठंड का अहसास बढ़ा दिया है। रविवार को बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब समेत प्रदेश की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं। वहीं, देहरादून और मसूरी के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होने से मौसम में ठंडक हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम में आए इस बदलाव के बीच मौसम विभाग ने सोमवार से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। राज्य के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, पर्वतीय जिलों की घाटियों में हल्का से मध्यम कोहरा छाने के आसार हैं। मौसम साफ रहने के बावजूद सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के कार्यक्रमों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई, मुख्य विकास अधिकारी ने जारी किए निर्देश
Ad

पहाड़ों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ने के संकेत

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य या उससे नीचे बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। यही वजह है कि दिन में ठंड का अहसास होने के बावजूद रात और सुबह के तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं आ रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पद्मश्री डॉक्टर ललित पांडे का रविवार को निधन,सामाजिक, शैक्षिक और पर्यावरणीय क्षेत्र में शोक की लहर
Ad

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने से पहाड़ों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी सर्दी का असर बढ़ेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद अब मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड तेज होने के संकेत हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉