Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

भीषण अग्निकांड में 9 मकान जलकर खाक, एक 76 वर्षीय महिला की मौत, अग्निकांड में 25 परिवार प्रभावित

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी। मोरी तहसील मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर सावणी गांव में रविवार की रात को भीषण अग्निकांड हुआ। जिसमें 9 भवन खाक हो गए। ये सभी भवन देवदार और कैल की लकड़ी से बने थे। जिससे आग और तेज भड़की। इन भवनों में रखा सारा सामान भी जलकर खाक हो गया है। वहीं आग में झुलसने से एक 76 वर्षीय महिला की मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

सड़क मार्ग स्थित जखोल से पांच किलोमीटर पैदल और अंधेरा होने के कारण राहत बचाव के लिए पहली टीम साढ़े तीन घंटे बाद सावणी पहुंची।  रात तीन बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। आग बुझाते समय कुछ ग्रामीण आग की लपटों से भी झुलसे। सावणी गांव में वर्ष 2018 में भीषण अग्निकांड हुआ था जिसमें 39 मकान जले 100 मवेशी जले थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घरेलू विवाद के चलते युवक ने डंडे से पीट-पीट कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी मौके से फरार, तलाश जारी
Ad

सावणी में रविवार की रात करीब नौ बजे किताब सिंह के मकान में आग लगी। लकड़ी के मकान होने के कारण आग विकराल होती गई। आग जब एक घर से दूसरे घर में फैलने लगी तो जखोल गांव के ग्रामीणों ने करीब 11 बजे जिला आपदा प्रबंधन व प्रशासन को इसकी सूचना दी। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के निर्देश पर राहत एवं बचाव कार्यों के लिए चिकित्सा, पेयजल आदि विभागों को भी मौके पर पहुंचने के लिए निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने राहत व बचाव कार्यों के लिए सतलुज जल विद्युत निगम सहित टोंस वन प्रभाग और गोविंद वन्य जीव विहार के वन कर्मियों का सहयोग लेने के लिए कहा। करीब 12:30 बजे राहत बचाव के लिए गोविंद वन्य जीव विहार की पहली टीम पहुंची। उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया है। राजस्व विभाग के साथ पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस. पशपालन विभाग और वन विभाग मौके पर मौजद है। गांव में कुल 9 मकान पूर्ण रूप से जल चुके है। जिसमें करीब 15-16 परिवार निवास करते थे। इसके अतिरिक्त 2 मकानों को आग से बचाने के लिए पूर्ण रूप से तोड़ा गया है। 3 मकानों को आंशिक रूप से तोड़ा गया है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय जिलों में बारिश का सिलसिला जारी, देहरादून समेत तीन जिलों में बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी
Ad

बताया जा रहा है कि किताब सिंह के घर में पूजा का दीया जल रहा था, जिससे आग लगना बताया गया है। इस अग्निकांड में 25 परिवार प्रभावित हुए हैं। जिला आपदा प्रबंधन में मिसिंग चल रही 76 वर्षीय महिला की आग से झुलसने से मृत्यु होने की पुष्टि की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉