Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में फिर मौसम बदलने के आसार: कई जिलों में हल्की व मध्यम बारिश की संभावना, मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को भी प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में मौसम सक्रिय बना रहेगा। कई जिलों में बिजली चमकने, गरज के साथ तेज बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश की गतिविधियों से जहां पर्वतीय क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ गई है, वहीं मैदानी इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर तेज बौछारें और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

प्रदेश में आगामी दिनों में भी मौसम के तेवर नरम रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि 18 जून तक उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला रहेगा और विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बीच मानसून को लेकर भी अच्छी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार 22 जून के आसपास मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। बंगाल की खाड़ी से उठने वाली मानसूनी हवाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं और यदि परिस्थितियां अनुकूल बनी रहीं तो तय समय के आसपास मानसून प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के आगमन से पहले उत्तराखंड में प्री-मानसून गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। आने वाले दिनों में कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि जैसी घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं।

बीते कुछ दिनों से प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मानसून के आगमन की संभावना ने राहत की उम्मीद जगा दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून सक्रिय होने के बाद पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में अच्छी वर्षा होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉