Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में की जनसुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  कुमाऊं कमिश्नर/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जनता की समस्याओं को सुना और अधिकांश समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया। इन समस्याओं में भूमि विवाद, अवैध कब्जा एवं धोखाधड़ी  पर  कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को  निर्देशित किया।

ADVERTISEMENTS Ad

शिकायतकर्ता भव्ये भंडारी ने अवगत कराया कि केवीएम पब्लिक स्कूल के संचालन के लिए शमशाद हुसैन के साथ 30 वर्षों के लिए भूमि लीज अनुबंध किया गया था लेकिन संबंधित भूमि स्वामी अनुबंधित भूमि पर अपना कब्जा किए हुए है।
शमशाद हुसैन ने बताया कि उन्होंने अनुबंध में केवीएम पब्लिक स्कूल द्वारा दी धनराशि में से 40 लाख और 12 लाख कुल 52 लाख रुपए केवीएम पब्लिक स्कूल को वापस कर दिए हैं। जिस संबंध में कुमाऊं आयुक्त ने शिकायतकर्ता को अग्रिम कार्यवाही करने के लिए कहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad

इसी क्रम में हल्द्वानी में आयोजित जनसुनवाई में शिकायतकर्ता जुबेदा पत्नी स्वर्गीय राशिद निवासी नई बस्ती वार्ड नंबर 26 हल्द्वानी ने अवगत कराया कि उनके स्वर्गीय पति राशिद ने अब्दुल खालिक पुत्र स्वर्गीय मुनाजिर हुसैन को 3.50 लाख रुपए दिए थे जिनमें से अब्दुल द्वारा 1.2 लाख रुपए वापस कर दिए गए हैं

ADVERTISEMENTS Ad

और बाकी पैसे देने में आनाकानी की जा रही है जिस पर कुमाऊं आयुक्त ने आगामी जनसुनवाई में संबंधित पक्षों को सुनकर बकाया धनराशि दिलवाने की आश्वासन दिया।

शिकायतकर्ता ने अवगत कराया है कि शिव कुमार नामक प्रॉपर्टी डीलर ने ग्राफिक एरा के निकट प्लॉट दिखाया और कहा कि यह प्लॉट की पावर ऑफ अटॉर्नी उसके नाम है जिस कारण शिकायतकर्ता ने प्रॉपर्टी डीलर शिव कुमार से ₹9 लाख देकर एग्रीमेंट किया था लेकिन संबंधित भू स्वामी ने अपनी जमीन बेचने से इंकार कर दिया। जिस कारण उनके नौ लाख रुपए फंस गए, प्रॉपर्टी डॉलर शिवकुमार ने 9 लाख में से 50 प्रतिशत धनराशि वापस कर दी है। शेष धनराशि के लिए शिकायतकर्ता ने कुमाऊं आयुक्त से निवेदन किया जिस पर कुमाऊं आयुक्त ने शेष धनराशि शीघ्र वापस करवाने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

काठगोदाम निवासी हिमानी आर्या ने कुमाऊं आयुक्त को अवगत कराया कि अशोक कुमार पुत्र स्वर्गीय श्री प्रकाश चंद्र निवासी खुटलिया कोटाबाग के द्वारा फेसबुक व इंस्टाग्राम पर उनके अश्लील फोटो और वीडियो डाले जा रहा हैं।

जिस संबंध में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने संबंधित अशोक कुमार को कड़े निर्देश दिए यदि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृति उनके द्वारा होती है तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉