Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग मामले में आरोपी महिला ज्योति सिंह को हाईकोर्ट से मिली राहत, अगली सुनवाई की तिथि 27 नवंबर निर्धारित

नैनीताल:- बीते दिनों हल्द्वानी के एक बुजुर्ग कारोबारी से जुड़े कथित हनीट्रैप, अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने आरोपी महिला ज्योति सिंह को फिलहाल राहत दी है। हाईकोर्ट ने महिला की गिरफ्तारी पर लगी रोक को 27 नवंबर तक बढ़ा दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए भी 27 नवंबर की तिथि निर्धारित की है।

ADVERTISEMENTS Ad

मामले में आरोपी महिला ज्योति सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को निरस्त करने की मांग की है। याचिका में महिला ने दावा किया है कि उन्हें इस मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है और उनका कथित घटना से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने अदालत से गिरफ्तारी पर रोक जारी रखने की भी गुहार लगाई है।

बुजुर्ग कारोबारी ने लगाया करोड़ों की वसूली का आरोप

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं, इस मामले में शिकायतकर्ता बुजुर्ग कारोबारी का आरोप है कि उन्हें हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। आरोप है कि फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे करोड़ों रुपये की मांग की जा रही है। कारोबारी ने यह भी आरोप लगाया है कि उनकी संपत्ति हड़प ली गई है और उन्हें जानमाल का खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं, भूमि विवाद, दुर्घटना बीमा क्लेम, संपत्ति में हिस्सा दिलाने और प्लॉट पर कब्जे से जुड़े मामलों का मौके पर ही किया समाधान

पीड़ित कारोबारी ने पूरे मामले को लेकर एसएसपी नैनीताल को शिकायत सौंपी थी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही अपनी और अपनी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की थी।

फिलहाल मामले में हाईकोर्ट की सुनवाई जारी है। 27 नवंबर को होने वाली अगली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉