Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: प्रदेश में इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश होने के आसार, पर्वतीय जिलों में बढ़ सकती है मुश्किलें

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून :- शनिवार को केरल में मानसून ने प्रवेश कर लिया है। उधर इस साल मानसून के दौरान उत्तराखंड में जमकर बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में इस बार सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

खासतौर पर पर्वतीय जिलों में तेज बारिश होने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पहले ही पूर्वानुमान जारी किया गया है। हालांकि मानसून के दौरान होने वाली बारिश के संबंध में आगामी दिनों में भी पूर्वानुमान जारी किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने अपराधियों पर की कार्रवाई: छह बदमाशों को किया 6 माह के लिए जिला बदर, पर्याप्त आधार न मिलने पर दो नोटिस निरस्त
Ad

मौसम वैज्ञानिकों के अनुमान के अनुसार उत्तराखंड में मानसून 10 से 20 जून के बीच दस्तक दे सकता है। आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में पिछले 24 दिनों में 59 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।
मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, जून से सितंबर तक देश भर में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तराखंड में सामान्य से अधिक बारिश होने से परेशानियां बढ़ सकती हैं। खासतौर पर पर्वतीय जिलों में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गर्भवती महिला की मौत, हादसे में दूसरी महिला घायल, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच की शुरू
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉