Medical
उत्तराखण्ड

भावना मेहरा ने बाबियाड़, दुदली, कालगड़ी व चूरीगाड़ का किया दौरा, जनसमस्याएं सुन मौके से अधिकारियों को समाधान करने के दिए निर्देश

भीमताल:-  उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भावना मेहरा ने बुधवार को भीमताल विधानसभा के बाबियाड़ दुदली, कालगड़ी एवं चूरीगाड़ क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं क्षेत्रीय आवश्यकताओं की जानकारी ली इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लिए जा रहे जनहितकारी निर्णयों की जानकारी भी दी।

ADVERTISEMENTS Ad

भ्रमण के दौरान बाबियाड़ पहुंचने पर ग्रामीणों ने सड़क निर्माण एवं सड़क के क्षतिग्रस्त होने की समस्या प्रमुखता से उठाई जिसपर पर भावना मेहरा ने तत्काल मौके से ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फोन कर समस्या के समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि एक माह के भीतर सड़क को ठीक करने के साथ ही निर्माण कार्य प्रारंभ करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही बस 100 मीटर गहरे गधेरे में गिरी, आठ यात्रियों की मौत, कई घायल, बस में लगभग 35 यात्री थे सवार
Ad

इस दौरान बाबियाड़ में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भावना मेहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार द्वारा आशा कार्यकर्ताओं एवं भोजन माताओं के मानदेय में वृद्धि सहित महिलाओं युवाओं किसानों और जरूरतमंद परिवारों के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना है उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता में है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हल्द्वानी ने किया मीटिंग का आयोजन, पीएसपी हॉस्पिटल में चिकित्सकों के साथ हुई हिंसक घटना की निंदा की
Ad

इस दौरान ग्राम प्रधान सुनील कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख कृपाल मेहता, शिवराम, चंदन सम्मल, ओमप्रकाश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, भवान सिंह, रमेश मेहता, चंदन लाल, शेर सिंह मेहता। पान सिंह मेहता, मनोज सिंह मेहता, त्रिलोक मेहता, गिरीश शर्मा, चेतन शर्मा, कमल कोटलिया एवं मोहन शर्मा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉