Medical
उत्तराखण्डबागेश्वर

फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे लंबे समय से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों को किया बर्खास्त, शिक्षा महकमें में मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर:-   फर्जी और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के सहारे लंबे समय से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर से कराए गए दस्तावेज सत्यापन में प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद विभाग ने सभी 10 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। कार्रवाई के बाद शिक्षा महकमे में खलबली मची हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला बागेश्वर जिले के कांडा, कपकोट और बागेश्वर विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों से जुड़ा है। विभागीय स्तर पर शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया गया था। जांच के दौरान रामनगर बोर्ड की रिपोर्ट में 10 शिक्षकों के प्रमाणपत्र फर्जी और कूट रचित पाए गए। रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग ने बिना देरी किए उनकी सेवा समाप्त करने के आदेश जारी किए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश से होगी मानसून की विदाई, ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना, अक्टूबर में मौसम का बदलेगा मिजाज
Ad

इस कार्रवाई ने शिक्षकों की नियुक्ति के समय दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि यदि प्रमाणपत्र फर्जी थे तो नियुक्ति के समय उनका सत्यापन किस स्तर पर किया गया और इतने लंबे समय तक ये शिक्षक सरकारी स्कूलों में सेवाएं कैसे देते रहे। अब विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ उन स्तरों की भी जांच की जरूरत महसूस की जा रही है, जहां सत्यापन प्रक्रिया में चूक हुई।

फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर लंबे समय तक सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का असर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों की शिक्षा पर पड़ने की बात भी सामने आ रही है। अभिभावकों का कहना है कि केवल सेवा समाप्त करना पर्याप्त नहीं है।

ऐसे मामलों में सरकारी वेतन के रूप में ली गई धनराशि की वसूली, कानूनी कार्रवाई और नियुक्ति के समय सत्यापन के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत पहुंचे हल्द्वानी: कहा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत "आंगन का मिलन" बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- टॉपर छात्र-छात्राओं को सरकार देगी लैपटॉप

सेवा समाप्त किए गए शिक्षकों में कमला देवी, राप्रावि ससोला कांडा; चंद्र प्रकाश आर्य, राप्रावि रीमा क्वीटी कपकोट, रजनी, राप्रावि उछात बागेश्वर, लक्ष्मी आर्य, राप्रावि स्यालढूंगा कपकोट, रोहित कुमार, राप्रावि चनौस चनूसी कपकोट, नेहा, राप्रावि नरगोली कांडा, संजय कुमार, राप्रावि ठेली कपकोट, अरविंद कुमार, राप्रावि जलमानी कपकोट, पंकज कुमार, राप्रावि सुदिंल बागेश्वर और प्रियंका, राप्रावि उडियारी जगथाना कपकोट शामिल हैं।

उपशिक्षा अधिकारियों को कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आशाराम ने बताया कि विभागीय सत्यापन के दौरान 10 शिक्षकों के दस्तावेज रामनगर बोर्ड की जांच में फर्जी और कूट रचित पाए गए थे। बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर सभी की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कठोर वैधानिक एवं कानूनी कार्रवाई के लिए तीनों विकासखंडों के उपशिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉