Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

रीमॉडलिंग कार्य के चलते लालकुआं बेंगलुरु ट्रेन के चार फेरे किए निरस्त, जुलाई में यात्रा करने वाले वेबसाइट अथवा रेलवे हेल्पलाइन से लें जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं:-  दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल अंतर्गत वीरांगना लक्ष्मीबाई-बीना रेलखंड पर स्थित ललितपुर स्टेशन में यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इसी क्रम में लालकुआं-क्रांतिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरु) विशेष ट्रेन को चार फेरों के लिए निरस्त कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 11 और 18 जुलाई को लालकुआं से चलने वाली 05074 लालकुआं-क्रांतिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरु) विशेष ट्रेन अपने निर्धारित समय पर संचालित नहीं होगी। वहीं वापसी दिशा में 14 और 21 जुलाई को बेंगलुरु से लालकुआं के लिए रवाना होने वाली 05073 क्रांतिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरु)-लालकुआं विशेष ट्रेन भी निरस्त रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य स्टेशन की परिचालन क्षमता बढ़ाना, ट्रेनों की आवाजाही को अधिक सुचारु बनाना और भविष्य में रेल संचालन को सुरक्षित एवं आधुनिक बनाना है। हालांकि निर्माण कार्य के दौरान रेल यातायात प्रभावित होने के कारण कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त करना आवश्यक हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस विशेष ट्रेन के निरस्त होने से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों पर असर पड़ सकता है। विशेष रूप से वे यात्री, जिन्होंने जुलाई माह में पहले से आरक्षण करा रखा है, उन्हें अपनी यात्रा की नई योजना बनानी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस (नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम), रेलवे हेल्पलाइन 139 अथवा अधिकृत रेलवे ऐप के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें। यदि किसी यात्री का आरक्षण निरस्त ट्रेन में है तो वह रेलवे के नियमानुसार टिकट रद्द कराकर धनवापसी की प्रक्रिया भी पूरी कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉