Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ल्वेशाल गांव को मिली लिफ्ट सिंचाई योजना की सौगात, 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से बनेगी सिंचाई योजना, किसानों को मिलेगा लाभ

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:-  विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा ल्वेशाल के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ग्राम सभा ल्वेशाल के लिए 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से लिफ्ट सिंचाई योजना को स्वीकृति मिल गई है। इस योजना के धरातल पर उतरने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और कृषि कार्यों को बढ़ावा मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को योजना की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने तथा निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के दिए निर्देश, मौसम विभाग ने नैनीताल जनपद में 30 अक्टूबर के लिए जारी किया ओरेंज अलर्ट
Ad

मंत्री कैड़ा ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई सुविधाओं को मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। ल्वेशाल गांव में लिफ्ट सिंचाई योजना बनने से किसानों को खेती के लिए पानी की उपलब्धता में सुविधा होगी। इससे कृषि उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार कार्य कर रही है। क्षेत्र में सिंचाई, सड़क, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने विभिन्न मामलों में की जनसुनवाई, टुकटुक की अवैध रूप से बिक्री और बिना पंजीकरण दौड़ रहे वाहनों को लेकर सख्ती, परिवहन विभाग को दिए कार्रवाई के निर्देश

ल्वेशाल गांव के लिए स्वीकृत यह सिंचाई योजना क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी और कृषि गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी।

मंत्री कैड़ा ने आज भीमताल विधानसभा क्षेत्र के मटेला, पतलोट, अमजड, सुवाकोट, पोखरी, थली, मोहनागाँव, हरिनगर सहित आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉