Medical
उत्तराखण्डधर्म/संस्कृतिहरिद्वार

कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष प्रबंध: मांस, मदिरा की दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, होटल ढाबों पर रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:- कांवड़ यात्रा के दौरान सभी स्थानों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। इस दौरान मांस और मदिरा की दुकानें बंद पूरी तरह से बंद रहेंगी। मिलावटखोरों पर भी कड़ी निगरानी रहेगी। कांवड़ यात्रा पर रास्ते में पड़ने वाले स्कूलों को भी बंद रखा जाएगा, ताकि कांवड़ मेले में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए। कांवड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं कोई असुविधा एवं परेशानी न हो, लेकिन इसके लिए हमें सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करनी होगी। इसलिए कांवड़ मेला शुरू होने से पहले हर हाल में सभी तैयारियां पूर्ण कर की जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं
Ad

मिलावटी खाद्य सामग्री कांवड़ यात्रियों को उपलब्ध न हो। दुकानों को अनिवार्य रूप से लाइसेंस दिए जाएं। दुकानों एवं होटल ढाबों में रेट लिस्ट भी चस्पा की जाए। सभी सड़क मार्गों को दुरस्त किया जाए। जिन स्थानों में जल भराव की स्थिति बनी रहती है, उन क्षेत्रों में जल निकासी के लिए उचित प्रबंधन किए जाएं। कांवड़ मेला, पार्किंग स्थलों एवं कांवड़ पटरी मार्ग पर पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए। निरंतर पेयजल आपूर्ति रखी जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन निवेश में पांच से सात प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया शिकार, शुरुआत में आठ लाख रुपये लौटाकर जीता भरोसा, पांच नामजद समेत छह पर मुकदमा
Ad

सभी बातों को ध्यान में रखते हुए रात में प्रकाश के लिए जनरेटर की व्यवस्था भी करने के निर्देश दिए। शौचालयों और मोबाइल शौचालयों को भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाएगा। बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था और कूड़े कचरे का उचित प्रबंधन किया जाए। स्वास्थ्य शिविरों में सुविधाएं और एम्बुलेंस वाहन को भी रखने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए रूट प्लान के साथ सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सभी चेक पोस्टों पर जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी तैनात किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉