Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन, विद्यालय के संस्थापक होलकर को किया याद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- नैनीताल रोड स्थित क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्थापना दिवस का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक आरपी सिंह, प्रबंधिका लिल्ली सिंह, प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह कार्की, प्रशासनिक अधिकारी  स्नेहा कार्की, प्रधानाचार्य डॉ. बी बी पांडे एवं कविता बिष्ट द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा संस्थापक श्री होलकर सर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

सभी अतिथियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के चारों सदनों के मध्य नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका मुख्य विषय “रेट्रो सॉन्ग” था। विद्यार्थियों ने पुरानी संस्कृति एवं संगीत को जीवंत प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया। प्रतियोगिता में कलिंगा सदन ने प्रथम, मगध सदन ने द्वितीय तथा पाटलिपुत्र सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

विद्यालय के प्रबंधक श्री आर. पी. सिंह ने विद्यालय के संस्थापक होलकर  जी का स्मरण करते हुए विद्यालय के प्रारंभिक दिनों से लेकर वर्तमान तक की अनेक यादों को साझा किया तथा उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य जी ने सभी विद्यार्थियों, गुरुजनों एवं अतिथियों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में सभी विद्यार्थियों, गुरुजनों एवं अतिथियों के लिए प्रसाद स्वरूप भोज की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका तनुजा पाठक तथा छात्राएँ भूमिका आर्या (कक्षा 12 वाणिज्य वर्ग) एवं दिव्यांशी पोखरिया (कक्षा 11) विज्ञान वर्ग) द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉