Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों को मिलेंगी विशेष स्वास्थ्य सेवाएं, 17 जुलाई से शुरू होंगे आठ चरणों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ करेंगे जांच और उपचार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-   जनपद नैनीताल में ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 17 जुलाई से चरणबद्ध तरीके से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत स्वास्थ्य मिशन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इन शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी और आवश्यक उपचार, दवाइयों सहित कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आयोजित दिशा  समिति की बैठक में सांसद अजय भट्ट ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाना है। उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाएं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

इन स्थानों पर लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

ADVERTISEMENTS Ad

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निम्न तिथियों पर किया जाएगा –

● 17 से 19 जुलाई – प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पदमपुरी
● 20 से 22 जुलाई – प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दौलतपुर
● 23 से 25 जुलाई – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोटाबाग
● 27 से 29 जुलाई – प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खनसूय (ओखलकांडा ब्लॉक)
● 30 जुलाई से 1 अगस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामगढ़3 से 5 अगस्त – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मालधन चौड़
● 10 से 12 अगस्त – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भीमताल
● 13 से 15 अगस्त – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गरमपानी

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

एक ही स्थान पर मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

इन शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ परामर्श और आवश्यक दवाइयों का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा दवाइयों का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर जांच, टीबी स्क्रीनिंग, गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, आवश्यक पैथोलॉजी जांच, एक्स-रे (जहां सुविधा उपलब्ध होगी), आयुष्मान भारत कार्ड एवं आभा आईडी बनाने जैसी सेवाएं भी निशुल्क प्रदान की जाएंगी।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पदमपुरी, गरमपानी, हल्दूचौड़ और कोटाबाग में मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जिला मुख्यालय तक आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉