Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सांसद दिनेश आर्य और विधायक बंशीधर भगत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सरस मेले का किया शुभारंभ

हल्द्वानी:-  एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 3 दिसंबर तक चलने वाले दस दिवसीय सरस आजीविका मेले का मंगलवार को भव्य शुभारंभ सांसद दिनेश आर्य तथा कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

ADVERTISEMENTS Ad

विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि सरस आजीविका मेला महिला सशक्तीकरण एवं ग्रामीण आजीविका को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि मेले का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं, हस्तशिल्प एवं कलाकृतियों का विपणन करने के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों के स्वयं सहायता समूहों को एक-दूसरे की कला, संस्कृति एवं कार्यशैली को जानने-समझने का अवसर प्रदान करना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 नवंबर को लालकुआं के बिंदुखत्ता में, लोकथात संस्कृति महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग
Ad

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फॉर वोकल के मंत्र को आत्मसात करते हुए मेले में बायर-सेलर मीट का आयोजन भी किया जा रहा है, जिससे महिला समूहों एवं ग्रामीण उद्यमियों को अपने उत्पादों के लिए व्यापक बाजार उपलब्ध हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 36 उपनिरीक्षकों के तबादले, 6 महिला उपनिरीक्षक भी शामिल
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉