Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी ने कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, उनके शौर्य, साहस और बलिदान को किया नमन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक, भोटिया पड़ाव में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके शौर्य, साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का पराक्रम, राष्ट्रभक्ति और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। उनका त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉