Medical
उत्तराखण्डबागेश्वर

खड़िया खनन को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया, खनन में लगी सभी मशीनों को सीज करने के आदेश

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल। बागेश्वर जिले की तहसील कांडा के कई गांवों में खड़िया खनन को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही बागेश्वर के जिला खान अधिकारी का तबादला करने के आदेश दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

कांडा के कई ग्रामों में खड़िया खनन से आई दरारों के मामले का स्वत: संज्ञान लेकर हाईकोर्ट सुनवाई कर रहा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी. नरेंदर एवं वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की खंडपीठ में गुरुवार को खनन सचिव, डीएम बागेश्वर और जिला खनन अधिकारी पेश हुए। कोर्ट ने बागेश्वर के एसपी से खनन में लगी सभी मशीनों को सीज कर रिपोर्ट शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने को कहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों के दृष्टिगत हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान, खाद्य पदार्थों के लिये नमूने
Ad

पिछली सुनवाई पर कोर्ट ने मामले को अति गंभीर पाते हुए कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट का आकलन कर सचिव औद्योगिक विकास, निदेशक खनन एवं डीएम बागेश्वर को पेश होने के आदेश दिए थे। साथ ही पूरे बागेश्वर जिले में खड़िया के खनन पर रोक लगा दी थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट कमिश्नर ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें कहा गया था कि खड़िया खनन करने वालों ने वनभूमि के साथ सरकारी भूमि में भी नियम विरुद्ध जाकर खनन किया था। वहां पहाड़ी दरकने लगी है, ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली ओपन तैराकी प्रतियोगिता में हल्द्वानी के छात्र कौस्तुभ भट्ट ने जीता स्वर्ण पदक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में हासिल किया पहला स्थान, प्रदेश और विद्यालय का नाम किया रोशन
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉