Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जिला कारागार

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़:-  नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पिथौरागढ़ पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत एक नाबालिग के साथ शारीरिक शोषण कर उसे गर्भवती करने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियुक्त रमेश सिंह राणा निवासी क्यूटी, थाना नाचनी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, चीख पुकार से डरी अन्य छात्राएं, घटना के बाद भूत प्रेत की अफवाह, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल में छुट्टी
Ad

फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट्स एकत्र किए। सर्विलांस सैल की सहायता से अभियुक्त की लोकेशन ट्रेस कर उसे ग्राम थियून, थाना नालागढ़, जनपद सोलन (हिमाचल प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों के दृष्टिगत हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान, खाद्य पदार्थों के लिये नमूने
Ad

गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में अपर उपनिरीक्षक भुवन आर्या, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार, कांस्टेबल शेर सिंह, कांस्टेबल हेम चन्द्र सिंह (सर्विलांस सैल) शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉