Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में मौसम में एक बार फिर परिवर्तन होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज, 31 दिसंबर को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। खास तौर पर 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट के साथ ठंड बढ़ेगी। साथ ही चंपावत, नैनीताल और पौड़ी में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कोहरे के चलते दृश्यता कम रहेगी, जिसका असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

इधर, देहरादून एयरपोर्ट पर लगातार तीसरे दिन भी खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर पड़ा। कम दृश्यता के कारण दिनभर में कुल नौ उड़ानें अपने तय समय से देरी से पहुंचीं। अहमदाबाद, भुवनेश्वर, दिल्ली, जयपुर, मुंबई, कुल्लू, हैदराबाद और पुणे से आने वाली उड़ानों में एक से तीन घंटे तक की देरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 3 और 5 जनवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यात्रा के दौरान मौसम अपडेट पर लगातार नजर रखें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉