Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नेपाल के भोटेकोशी एवं त्रिशूली नदी में आई बाढ़ से कोई प्रभावित नहीं, जिलाधिकारी ने जारी किये आपातकालीन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी एवं त्रिशुली नदी में अचानक आई  बाढ़ से जन-धन की क्षति के दृष्टिगत जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद के प्रभावित नागरिकों की सहायता हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होने बताया कि वर्तमान तक नेपाल में आई आपदा से जनपद नैनीताल के किसी भी नागरिक के प्रभावित होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। यदि जनपद नैनीताल का कोई नागरिक नेपाल में आई बाढ़ से प्रभावित है अथवा इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी साझा करना चाहता है, तो जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, नैनीताल के निम्न माध्यमों पर तत्काल संपर्क किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राजकीय नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का मामला: उधमपुर के एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले दिन ही कॉलेज छोड़ा, प्रबंधन ने की मामले की जांच शुरू
Ad

उन्होने कहा कि दूरभाष नम्बर

ADVERTISEMENTS Ad

05942-231181, 231179, 231178 टोल फ्री 1077 तथा मेबाइल 8272080884 एंव ई-मेल [email protected] सम्पर्क कर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  यमुनोत्री घाटी में तेज भूकंप के झटकों से दहशत का माहौल, तीव्रता रिक्टल स्केल पर 4.2 मापी गई, जान- माल के नुकसान की सूचना नहीं

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि नेपाल में रह रहे नैनीताल जनपद के किसी नागरिक के संबंध में बाढ़ से प्रभावित होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सूचित करें, ताकि आवश्यक सहायता एवं कार्यवाही की जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉