Medical
उत्तराखण्ड

उधम सिंह नगर जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 36 उपनिरीक्षकों के तबादले, 6 महिला उपनिरीक्षक भी शामिल

रुद्रपुर:-  ऊधमसिंह नगर जिले में 36 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। इनमें 30 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस और छह महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं। तबादला सूची में रुद्रपुर, काशीपुर, बाजपुर, जसपुर, खटीमा, सितारगंज, किच्छा और पंतनगर समेत विभिन्न कोतवालियों व थानों में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जारी सूची के अनुसार, उपनिरीक्षक महेश काण्डपाल को चुनाव सेल पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में प्रभारी बनाया गया है। अशोक कुमार काण्डपाल को कोतवाली आईटीआई, राजेंद्र प्रसाद को कोतवाली ट्रांजिट कैंप, अशोक कुमार को कोतवाली काशीपुर, नवीन बुधानी को कोतवाली किच्छा और मुकेश मिश्रा को कोतवाली आईटीआई भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कोटाबाग के दूरस्थ गांव में पहुंचकर ग्रामीणों और बुजुर्गों से की मुलाकात, उनकी समस्या और सुझावों को गंभीरता से सुना, हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया
Ad

इसी तरह प्रदीप भट्ट को चौकी सुतमील जसपुर, मोहन चंद्र जोशी को चौकी प्रतापपुर काशीपुर, लोकेश रावत और धीरज लाल वर्मा को कोतवाली बाजपुर, दिनेश रावत को कोतवाली बाजपुर तथा किशोर पंत को कोतवाली जसपुर में तैनाती दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

धीरज टम्टा को चौकी झनकट खटीमा, विजय सिंह बोहरा को चौकी बाजार रुद्रपुर, नवीन चंद्र जोशी को चौकी आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर, हरविंदर सिंह को चौकी बरा पुलभट्टा और संदीप शर्मा को चौकी दरऊ किच्छा भेजा गया है।

इसके अलावा संजय विश्वकर्मा को चौकी शक्तिफार्म सितारगंज, मनोज कुमार सिंह को कोतवाली खटीमा, मनोज कुमार को कोतवाली काशीपुर, जगदीश तिवारी को कोतवाली काशीपुर और सुरेंद्र बिष्ट को कोतवाली खटीमा स्थानांतरित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अभी सर्दी की रफ्तार कम, दिन में चटख धूप तापमान सामान्य से ऊपर, सुबह शाम ठंड का एहसास, 28 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना

सूची में धीरेंद्र परिहार और कैलाश नगरकोटी को थाना दिनेशपुर, हरीश महर को कोतवाली नानकमत्ता, कंचन पलड़िया को थाना झनकईया, देवेंद्र मनराल को कोतवाली रुद्रपुर, हरीश राम आर्य को थाना पुलभट्टा तथा देवेंद्र सामंत को कोतवाली ट्रांजिट कैंप भेजा गया है। वहीं बबीता टम्टा को कोतवाली नानकमत्ता में तैनाती दी गई है।

महिला उपनिरीक्षकों में रुचिका चौहान को कोतवाली काशीपुर, कुसुम रावत को कोतवाली पंतनगर, नीलम मेहता को कोतवाली कुंडा, संतोषी नेगी को कोतवाली सितारगंज, भूमिका पाण्डेय को कोतवाली बाजपुर और प्रियंका टम्टा को कोतवाली जसपुर स्थानांतरित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉