Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

बाघ के हमले में 35 वर्षीय युवक की मौत, गश्त कर रही वन विभाग की टीम को क्षत-विक्षत मिला शव

खटीमा:-  सुरई रेंज के जंगल में बाघ के हमले में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। कल शनिवार सुबह जंगल में गश्त कर रही वन विभाग की टीम को युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। मौके पर युवक के घसीटे जाने के निशान, बाघ के पंजों के निशान और बाल भी मिले हैं। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि, युवक के लोअर की जेब से 65 नेपाली रुपये मिलने के बाद उसके नेपाली नागरिक होने की आशंका जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज कैंप कार्यालय में की जनसुनवाई, अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान, छोटी समस्याएं तहसील स्तर पर ही समाधान करने के अधिकारियों को दिए निर्देश
Ad

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे सुरई वन क्षेत्र के सरपुड़ा रमकोला से सटे इलाके में वन कर्मी गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें जंगल में खून के धब्बे और एक जोड़ी चप्पल दिखाई दी। टीम ने निशानों का पीछा किया तो कुछ दूरी पर काले रंग का लोअर मिला। इसके आगे जाने पर युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन, परिवार, रिश्तेदारों और गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर, शनिवार को हरिद्वार में होगा उनका अंतिम संस्कार
Ad

सुरई रेंज के रेंजर आरएस मनराल ने बताया कि आशंका है कि बाघ ने युवक पर हमला कर उसे मार डाला और फिर घसीटते हुए जंगल के भीतर ले गया। एसडीओ संचिता वर्मा ने भी बाघ के हमले में युवक की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉