Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाना पड़ा भारी, दम घुटने से होटल कर्मी की मौत

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी:-  हर्षिल थाना क्षेत्र के झाला इलाके में एक होटल में काम करने वाले युवक की कमरे में जली अंगीठी से निकली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान महेश (25) जो झाला स्थित एक होटल में कार्यरत था। बीती मंगलवार देर रात क्षेत्र में बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। ठंड से बचने के लिए महेश ने अपने कमरे में अंगीठी जलाकर सोने का निर्णय लिया, लेकिन यही अंगीठी उसके लिए जानलेवा साबित हुई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

सुबह जब महेश नहीं दिखा, तो तोड़ा कमरे का दरवाजा

ADVERTISEMENTS Ad

बुधवार सुबह जब होटल में ठहरे यात्रियों को महेश दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने इसकी जानकारी होटल स्वामी को दी। संदेह होने पर स्थानीय लोगों की मदद से उसके कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर जाते ही पूरे कमरे में अंगीठी का धुआं फैला हुआ था और महेश मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: सड़क किनारे खड़े लोडर से टकराई कार, दो लोगों की मौके पर ही मौत, पांच घायल

घटना की सूचना मिलते ही हर्षिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और उसे जिला अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जहां विधि-विधान से उसका अंतिम संस्कार किया गया।

बंद कमरों में अंगीठी न जलाने की पुलिस ने की अपील

पुलिस ने इस घटना को एक दुखद बताते हुए लोगों से अपील की है कि सर्द मौसम में बंद कमरों में अंगीठी, कोयला या अन्य साधनों का उपयोग न करें। थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉