धनतेरस और दीपावली के अवसर पर पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में किया बदलाव, तीन दिनों तक रहेगा डायवर्जन प्लान लागू

हल्द्वानी:- धनतेरस और दीपावली पर्व पर बाजार में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। छह से आठ नवंबर तक हल्द्वानी में तीन दिन विशेष ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। इस दौरान सुबह नौ बजे से रात 10 बजे तक निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी। वहीं, सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक शहर में सभी छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। दूध, तेल, गैस और सब्जी जैसी आवश्यक वस्तुएं लेकर आने वाले वाहनों को भी बाईपास मार्गों से गुजरना होगा।
पर्व के दौरान बाजार क्षेत्र में जाम से बचने के लिए रोडवेज, सिटी और सिडकुल बसों के साथ छोटे वाहनों के लिए भी अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। रामपुर रोड से आने वाली बसें टीपी नगर तिराहे से होंडा शोरूम तिराहा, तीनपानी और गौला रोड होते हुए नारीमन तिराहा, काठगोदाम से तिकोनिया और नैनीताल बैंक तिराहा होकर रोडवेज स्टेशन पहुंचेंगी। जरूरत पड़ने पर इन्हें टीपी नगर तिराहे से ही वापस किया जा सकेगा।
बरेली रोड से आने वाली बसें तीनपानी फ्लाईओवर से डायवर्ट होकर गौला रोड, नारीमन तिराहा, तिकोनिया और नैनीताल बैंक तिराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन पहुंचेंगी। जरूरत पड़ने पर इन्हें होंडा शोरूम तिराहे से वापस किया जाएगा। कालाढूंगी रोड से आने वाली बसें ऊंचापुल या लालडांठ तिराहे से पनचक्की, हाईडिल और तिकोनिया होते हुए रोडवेज स्टेशन पहुंचेंगी। जरूरत पड़ने पर इन्हें लालडांठ तिराहे से वापस किया जाएगा।

पर्वतीय क्षेत्र और काठगोदाम से आने वाली रोडवेज व केमू बसें नैनीताल रोड से सीधे तिकोनिया होते हुए रोडवेज और केमू स्टेशन पहुंचेंगी। अन्य सिटी और सिडकुल बसें कॉलटैक्स या हाईडिल तिराहे से पनचक्की और चंबल पुल होते हुए ऊंचापुल व लालडांठ रोड का इस्तेमाल करेंगी।
रोडवेज स्टेशन से रामपुर और बरेली रोड जाने वाली बसें पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाइन, तिकोनिया, नारीमन तिराहा और गौला रोड होते हुए गंतव्य को जाएंगी। कालाढूंगी रोड की बसें तिकोनिया से हाईडिल, पनचक्की, चंबल पुल और ऊंचापुल-लालडांठ होते हुए जाएंगी। पर्वतीय क्षेत्र की बसें तिकोनिया से नैनीताल रोड का इस्तेमाल करेंगी। दिल्ली और अन्य शहरों के लिए संचालित वॉल्वो बसें अपने निर्धारित स्थान से ही यात्रियों को बैठाएंगी और उतारेंगी। इन्हें शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
बरेली रोड से आने वाले और पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाले छोटे वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौला रोड होते हुए नारीमन तिराहा पहुंचेंगे। अन्य वाहन गांधी इंटर कॉलेज तिराहे से एफटीआई और आईटीआई तिराहा होते हुए मुखानी चौराहे की ओर जाएंगे।
रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्र जाने वाले छोटे वाहन गन्ना सेंटर और शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी फ्लाईओवर और गौला रोड होते हुए नारीमन तिराहा पहुंचेंगे। अन्य वाहन आईटीआई तिराहे से मुखानी चौराहे की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्र जाने वाले वाहन ऊंचापुल या लालडांठ तिराहे से पनचक्की, हाईडिल और कॉलटैक्स तिराहे होते हुए नारीमन तिराहा पहुंचेंगे। अन्य छोटे वाहन मुखानी चौराहे से अपने गंतव्य को जाएंगे।
पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले छोटे वाहन बरेली और रामपुर रोड की ओर जाने के लिए नारीमन तिराहे से गौला रोड और तीनपानी का इस्तेमाल करेंगे। कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले वाहन कॉलटैक्स या हाईडिल तिराहे से पनचक्की, चंबल पुल और चौफला चौराहे होते हुए ऊंचापुल पहुंचेंगे।
काठगोदाम से हल्द्वानी शहर की ओर आने वाले छोटे वाहन महारानी होटल तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहा और पानी की टंकी होते हुए जाएंगे। वहीं नैनीताल बैंक तिराहे से आने वाले वाहनों को अर्बन बैंक तिराहे और जेल रोड तिराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यातायात प्लान के तहत मंगलपड़ाव, सिंधी चौराहा, सिटी चौराहा, कालाढूंगी चौराहा, ओके होटल चौराहा और ताज चौराहे से किसी भी तरह के छोटे-बड़े या दोपहिया वाहनों को बाजार क्षेत्र में प्रवेश नहीं दिया जायगा।
नैनीताल और कालाढूंगी रोड से आने वाले दोपहिया वाहन मिनी स्टेडियम रोड के बायीं ओर पार्क किए जाएंगे। नैनीताल रोड और बाजार से मुख्य बाजार आने वाले वाहन रामलीला मैदान और रे स्टेशन परिसर में खड़े होंगे। कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहनों हीरानगर स्थित पर्वतीय उत्थान मंच में पार्किंग बनाई गई है। बरेली से आने वाले वाहन लक्ष्मी शिशु मंदिर, मंगलपड़ाव में और रामपुर आने वाले वाहन एचएन इंटर कॉलेज मैदान में पार्क होंगे।
बाजार के व्यापारियों के वाहन सरस बाजार पार्किंग और सिंधी स्वीट्स के पास स्थित मैजिक स्टैंड की पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे। छह से आठ नवंबर तक कालाढूंगी चौराहे और भोलानाथ टेंपो व ई-रिक्शा स्टैंड का संचालन जेल रोड तिराहे से होगा। ओके होटल के दोनों ऑटो स्टैंड बर्फ वाली गली से संचालित होंगे। सिंधी स्वीट्स मैजिक स्टैंड और सरगम ऑटो स्टैंड को एचएन इंटर कॉलेज, रामपुर रोड में शिफ्ट किया गया है। मंगलपड़ाव के दोनों ऑटो स्टैंड, विक्रम और मैजिक स्टैंड लक्ष्मी शिशु मंदिर से आगे सड़क के बायीं ओर संचालित होंगे।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि धनतेरस और दीपावली के दौरान निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें और यातायात डायवर्जन का पालन करें, ताकि बाजार में जाम की स्थिति न बने और पर्व के
दौरान आवागमन सुचारु बना रहे।









