Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सारथी फाउंडेशन समिति ने जरूरतमंद परिवारों के संग मनाई दिवाली, गरीब परिवारों को दीपावली की सामग्री भेंट की, बाँटी खुशियाँ

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सारथी फाउंडेशन समिति ने दिवाली पर्व से पूर्व मेहनती जरूरत मंद परिवारों के संग दिवाली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन मुखानी रोड स्थित माँ जगदम्बा बैंक्वेट हॉल में किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम में संस्था द्वारा पूर्व जरूरतमंद गरीब परिवारों को दिवाली उपहार के रूप में मोमबत्ती, मिठाई, खिलौने, खीलें-बताशे, जूस, चिप्स, नमकीन, बिस्कुट सहित दिवाली की सामग्री भेंट की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

उपहार पाकर सभी परिवारों ने संस्था का हृदय से आभार व्यक्त किया। परिवारों ने कहा कि सारथी फाउंडेशन समिति ही एक ऐसी संस्था है जो हर वर्ष सबसे पहले गरीब परिवारों के साथ दिवाली मनाती है और उसके बाद अपनी दिवाली मनाती है। सभी ने संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फर्जी वीजा पर नौकरी के नाम पर युवक को भेजा दुबई, बकाया रकम मांगने पर एजेंट ने दी जान से मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ad

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष नवीन पंत ने सभी मेहनती जरूररत मंद परिवारों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए सभी का आभार प्रकट किया एवं सभी को दिवाली सामान का पैक उपहार स्वरूप दिया।

संस्था के सचिव ज्ञानेद्र जोशी ने कहा कि संस्था हर वर्ष दिवाली से पहले इस तरह का आयोजन करती है और इस वर्ष भी हम आप सभी के साथ दिवाली मना रहे हैं और सभी का आशीर्वाद ही संस्था की असली पूंजी है। उन्होंने सभी को दिवाली की अग्रिम बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष नवीन पंत, सचिव ज्ञानेद्र जोशी, चार्टड एकाउंटेंट सरोज आनंद जोशी, गिरीश चंद्र लोहनी, गीता बेलवाल, हेमा जोशी, मीना साही, पूजा पंत, भावना जोशी, कौशल्या जोशी, बीना जोशी, रंजना जोशी, भावना पांडे, रमा जोशी, दीप्ति जोशी, भगवती बिष्ट, जयप्रकाश, आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉