Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मुख्य विकास अधिकारी ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल अरविन्द कुमार पाण्डे ने पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं से हिंदी, अंग्रेजी और गणित सहित विभिन्न विषयों के प्रश्न पूछकर परीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS Ad

सीडीओ ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि पढ़ाई केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित न रहे, बल्कि छात्राओं की समझ और सीखने की क्षमता विकसित करने पर जोर दिया जाए। कमजोर छात्राओं के लिए विशेष शिक्षण की व्यवस्था करने और नियमित मूल्यांकन के निर्देश भी दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पांच आरोपियों को छह माह के लिए किया जिला बदर, जिलाधिकारी न्यायालय ने जारी किए आदेश, विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्तता के आधार पर की कार्रवाई
Ad

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा-कक्षों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, आईसीटी लैब, खेल मैदान और मध्याह्न भोजन की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने तथा छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने को कहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सुशांत सरकार हत्याकांड में अदालत ने सुनाई आरोपी को कठोर आजीवन कारावास की सजा, फिरौती के लिए की गई थी अस्सी हजार रुपए की मांग
Ad

सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों और प्रधानाचार्य को निरीक्षण में सामने आई कमियों को समयबद्ध तरीके से दूर करने और नियमित अनुश्रवण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यालय की व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी एससी आर्या, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी मुकेश नेगी, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा रविन्द्र तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉