Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने धारी के लेटीबुंगा में श्रम विभाग का विशेष कैंप लगाया, पंजीकृत श्रमिकों को वितरित की सामग्री

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:-  विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धारी ब्लॉक के 15 गांवों के मध्य स्थित ग्राम सभा लेटीबुंगा में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की पहल पर श्रम विभाग द्वारा विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को खाद्य सामग्री, बच्चों की स्कूल किट सहित विभिन्न उपयोगी सामग्री वितरित की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों को श्रम विभाग की योजनाओं एवं सामग्री का लाभ लेने के लिए हजारों रुपये खर्च कर हल्द्वानी जाना पड़ता था। कई बार लंबी दूरी तय करने और समय व धन खर्च करने के बावजूद उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ता था। ग्रामीणों की इस परेशानी को गंभीरता से लेते हुए लेटीबंगा में ही श्रम विभाग का कैंप आयोजित कराया गया, ताकि क्षेत्र के श्रमिकों को उनके गांव के नजदीक ही योजनाओं का लाभ मिल सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अचानक बदला मौसम: बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी, तापमान में गिरावट आने से बढ़ी ठंड
Ad

मंत्री कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिकों के कल्याण एवं उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कर्मकार कल्याण बोर्ड एवं श्रम विभाग के माध्यम से श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति, श्रमिक परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु आर्थिक सहायता, प्रसूति महिलाओं को सहायता तथा किसी श्रमिक की मृत्यु होने पर उसके आश्रितों को आर्थिक सहायता जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्त जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे श्रमिकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए नैनीताल जनपद सहित भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी, ओखलकांडा, रामगढ़ एवं भीमताल ब्लॉकों में श्रम विभाग के कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैंपों के माध्यम से अधिक से अधिक पंजीकृत श्रमिकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव सम्पन्न, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत रहे मुख्य अतिथि, कलाकारों को किया सम्मानित

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है।

इसी उद्देश्य से सरकार और विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

इस दौरान क्षेत्रीय ग्रामीणों एवं श्रमिकों ने अपने गांव के नजदीक कैंप आयोजित कर उन्हें सामग्री एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए मंत्री राम सिंह कैड़ा का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख भावना आर्य, मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र,, संजय नयाल, हरेंद्र नयाल, प्रकाश चंद्र नानू, ललित शर्मा, गुड्डू नयाल, अनीता नयाल, प्रधान, क्षेत्र पंचायत गण श्रम विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉