Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

खुलासा: पति ही निकला हत्यारा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरी घटना का किया पर्दाफाश

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रेम नगर थाना क्षेत्र में मांडूवाला जंगल से 11 मार्च का मिला महिला की सड़ी-गली लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि महिला के पति ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरी घटना का पर्दाफाश कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी रंजीत शर्मा मूल रूप से बिहार के सहरसा जिले का निवासी है। वर्ष 2009 में उसकी शादी रूपा से हुई थी, लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते 2021 में रूपा ने उसे छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद रंजीत ने भी दूसरी महिला सुशीला से विवाह कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

करीब एक वर्ष पहले रूपा अपने दूसरे पति को छोड़कर 11 महीने की बेटी के साथ रंजीत के पास लौट आई थी। दोनों पत्नियों के बीच तनाव बना रहता था। रंजीत देहरादून के भाटोवाला क्षेत्र में मजदूरी करता था और रूपा भी कुछ समय से उसके साथ रह रही थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

पुलिस के अनुसार, 5 मार्च को रंजीत अपनी दूसरी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था, तभी रूपा ने उसका फोन छीन लिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर रंजीत ने रूपा का गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची। तीन दिन तक शव को छिपाकर रखने के बाद 8 मार्च को उसने ठेकेदार की बाइक ली और शव को बोरे में भरकर मांडूवाला के जंगल में फेंक दिया, ताकि पहचान न हो सके।

मामले की जांच में जुटी पुलिस ने महिला की पहचान के लिए 30 से अधिक मलिन बस्तियों में रहने वाले करीब 5 हजार लोगों का सत्यापन किया। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि रंजीत अपनी पत्नी और बच्ची के साथ काम पर आता था, लेकिन होली के बाद से वह अकेला ही आ रहा है। यहीं से पुलिस का शक गहरा गया।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

ठेकेदार से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 8 मार्च को बाइक लेकर गया था और पत्नी को गांव छोड़ने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने भाटोवाला में दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन उसे दबोच लिया गया। कड़ी पूछताछ में उसने हत्या की पूरी वारदात कबूल कर ली।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर घरेलू विवादों के खतरनाक रूप को उजागर करती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉