Medical
उत्तराखण्ड

सड़क हादसा: देहरादून से हल्द्वानी आ रही यात्रियों से भरी बस खड़े टैंकर से टकराई, बस चालक समेत सात यात्री घायल

ADVERTISEMENTS Ad

काशीपुर:-  घने कोहरे के चलते मंगलवार देर रात बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। देहरादून से हल्द्वानी को आ रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस बीच सड़क खड़े टैंकर से टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत सात यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस मंगलवार शाम देहरादून से 27 यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी। रात करीब 12:30 बजे बस काशीपुर-जसपुर मार्ग पर कुंडा क्षेत्र में पहुंची ही थी कि घने कोहरे के कारण हाईवे के बीच खड़ा टैंकर चालक को नजर नहीं आया और बस उससे जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया। घायल बस चालक की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है। शेष यात्रियों को वैकल्पिक बसों से उनके गंतव्य तक भेजा गया।

ADVERTISEMENTS Ad

सुबह बस अड्डे पहुंचने पर परिचालक कैलाश चंद्र मठपाल ने विभागीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टैंकर चालक ने लापरवाही से वाहन हाईवे के बीच खड़ा कर रखा था। कोहरे की वजह से बस चालक को समय रहते टैंकर दिखाई नहीं दिया, जिससे यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस और टैंकर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। लगातार बढ़ रहे कोहरे के बीच हाईवे पर लापरवाही से खड़े वाहनों को लेकर एक बार फिर सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉