Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

रानीबाग क्षेत्र में महिला पर जानलेवा हमला करने वाला गुलदार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- रानीबाग के समीप मोरा दोगड़ा क्षेत्र में बीते दिनों पुष्पा देवी नामक महिला पर जानलेवा हमला करने वाला गुलदार आखिरकार वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया है। गुलदार काफी समय से ग्रामीणों में दहशत का कारण बना हुआ था, यह इलाके में सक्रिय था, वन विभाग की टीम ने कई दिनों के प्रयास के बाद गुलदार को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। फिलहाल गुलदार को वन विभाग की निगरानी में रखा गया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि गुलदार को आदमखोर घोषित किया जाएगा या नहीं।
ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है लेकिन साथ ही उन्होंने वन विभाग से यह मांग भी की है कि क्षेत्र में इस तरह के हमलों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए स्थायी समाधान निकाला जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: 28 और 29 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, 11 जिलों में बाढ़ का खतरा, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉