Medical
उत्तराखण्ड

सांसद अजय भट्ट ने सेब के बागानों का किया निरीक्षण, रामगढ़ में आठ एकड़ भूमि पर 5 करोड़ की लागत से बनेगी विशेष परियोजना

ADVERTISEMENTS Ad

भवाली:-  पहाड़ी क्षेत्रों में फलों बागानों पर आधारित टूरिज्म को बढ़ावा देने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। आज मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने रामगढ़ स्थित सेब बागान का निरीक्षण करने के साथ ही चल रहे कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सांसद अजय भट्ट ने कहा कि हार्टी टूरिज्म के माध्यम से पर्यटकों को नई तरह की अनुभव यात्रा का अवसर मिलने के साथ ही यह स्थानीय लोगों के अवसर व रोजगार के नए द्वार भी खोलेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

उन्होंने बताया कि रामगढ़ में आठ एकड़ भूमि पर पाँच करोड़ से अधिक लागत से एक विशेष परियोजना विकसित की जा रही है, जिसके तहत पर्यटकों को सेब के बागीचों की सैर का सुखद अनुभव करने मिलेगा और किसानों के लिए प्रशिक्षण केंद्र और पर्यटकों के लिए आधुनिक कैफे हट्स में ठहरने की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। यह क्षेत्रीय पर्यटन को नई दिशा देने के साथ ही कृषि आधारित स्वरोजगार को भी मजबूती देगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, मण्डल अध्यक्ष अंकित पांडेय, शिवांशु जोशी, रवि नयाल, प्रदीप ढैला, भारत भूषण चुग, कुंदन चिलवाल, देवेंद्र बिष्ट, शुभम कुमार, उद्यान अधीक्षक सरस्वती बृजवाल, एडीओ विपिन चंद्र गरवाल मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉