Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

प्रदेश सरकार ने दीपावली के अवसर पर राज्य कर्मियों को दिया तोहफा, ढाई लाख से अधिक कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता जारी करने के आदेश

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश सरकार ने दीपावली से ठीक पहले राज्य
कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 2.50 लाख से अधिक कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता जारी करने के आदेश जारी किए हैं। कर्मचारियों को एक जुलाई से 31 अक्तूबर तक के डीए का नकद भुगतान किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

इसके साथ ही अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस का लाभ भी दिया जाएगा। इस संबंध में वित्त विभाग ने औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

केंद्र सरकार द्वारा डीए की दर 55 से बढ़ाकर 58 प्रतिशत किए जाने के बाद राज्य सरकार ने भी यह निर्णय लिया। अपर सचिव वित्त डॉ. अहमद इकबाल ने बताया कि बोनस और डीए जारी करने की प्रक्रिया शासन स्तर पर पूरी कर ली गई है।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दीपावली से पहले बोनस और डीए जारी करने की मांग की थी। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों में खासा उत्साह है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉